कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मूड में जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता नायर ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मूड में  जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता नायर ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मूड में  जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता नायर ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मूड में

जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता नायर ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया।

बालोद- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मूड में आ गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को तीसरे दिन भी प्रेसवार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाने साधे।

  इस दौरान जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता नायर ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया।

  भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया संगीता नायर ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है।

  देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये ससद की कार्यवाही नहीं चलने देते है।

  केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयाबाजी करते हैं और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षडयंत्र रचा जाता है।

  राहुल गांधी ने अडानी-मोदी के गठबंधन पर उठाया आवाज संगीता नायर ने बताया कि राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी ? इसका एक मात्र कारण है राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रत पर हाथ रख दिया।

  उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे।

  क्या अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं ? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है।

  यह पैसा कहां से आया, किसका काला धन है, ये किसकी शेल कंपनिया है , ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता,यह किसका पैसा है, इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है ?

प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या हैं रिश्ता संगीता नायर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है, राहुल गांधी ने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई थी।

  उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में, बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैक के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें दिखाई थी। जिन्होंने कथित तौर पर 1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, और दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था।

  मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

 प्रेसवार्ता के दौरान विधायक संगीता सिन्हा,ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, रुखसाना मेडम सहित अन्य शामिल रहे।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406