छ ग राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा राज्य वीरता पुरुस्कार से सम्मानित दिव्यांग ओम उपाध्याय को बालोद जिला ब्राह्मण समाज की ओर से लोकप्रिय समाजिक कार्यकर्ता एवं  वरिष्ठ विप्र सदस्य असीम दीवान ने  वीरता पत्र देकर  स्वागत कर किया अभिनंदन

  बालोद :- छग की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

    ये सम्मान उन्हें उनकी विशेष वीरता, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए दिया गया है।

   राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त होने पर ओम उपाध्याय को बालोद ब्राह्मण समाज ने स्वागत कर अभिनंदन किया है।

  ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य असीम दीवान ने बालोद के कुर्मीपारा स्थित शिव पुराण कथा के दौरान ओम उपाध्याय को नगद राशि और वीरता पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  इस दौरान धार्मिक आयोजन में शामिल परिवार के साथ सभी श्रद्धालुओं ने ताली की गड़गड़ाहट के साथ इस पहल का स्वागत किया गया।

 कुत्तों के हमले के बाद भी ओम उपाध्याय ने नहीं हारी हिम्मत

    आपको बता दे वहीं 16 साल के दिव्यांग ओम उपाध्याय दुर्ग जिले के कृपाल नगर भिलाई के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुतों के हमले से बचाया था. दरअसल, 20 दिसम्बर, 2023 को सुबह 8.30 बजे उपाध्याय दुर्ग के घर के पास छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे.

  दूर खड़े ओम ने देखा कि कुछ खौफनाक कुत्ते बच्चों की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने पहले कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन एक कुत्ता आक्रमक हो गया और बच्चों की तरफ दौड़ने लगा. तब ओम ने अपने जान की परवाह किए बगैर बच्चे को बचाया. वहीं आक्रामक कुत्ते को भगाने के दौरान डॉग ने ओम के हाथ में दांत गड़ा दिया, लेकिन उसके बावजूद भी ओम हार नहीं माने और कुत्तों से छोटे-छोटे बच्चों की जान बचाई।

  इस गौरव शाली पल में जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अटल दुबे, प्रकाश उपाध्याय , आसिम पाण्डे, कृश्णा दुबे , सन्तोष दुबे, धीरज उपाध्याय, प्रमोद दुबे, संजय शर्मा, संजय दुबे, बाहोत सारे गणमान्य एवम वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406