जिला मुख्यचिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी जे एल उइके ने मुख्यचिकत्सा कार्यालय में फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जिला मुख्यचिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी जे एल उइके ने मुख्यचिकत्सा कार्यालय में फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये,,

बालोद, :- 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यचिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके ने आज सुबह 08 बजे जिला मुख्यचिकत्सा कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

   इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाव के डीपीएम अखिलेश शर्मा बीओमो जितेंद सिंग , डाक्टर मेरिया एवं समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  जे एल उइके ने कार्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

  इस दौरान उइके ने उपस्थित स्वास्थ अधिकारी-कर्मचारी को आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र व समाज के विकास में अपना योगदान देने को कहा।

  इस अवसर पर उन्होंने जिले के स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों की सराहना भी की।

  उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की फलस्वरूप आज बालोद जिला शासन के विभिन्न स्वास्थ से सबधित जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी स्थान पर है।

  रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406