जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर तीनों प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने भी काफी सोच-विचार और मंथन के बाद दोनो सीटों पर भी जताया विश्वास    वर्तमान विधायक संजारी बालोद से संगीता सिन्हा व गुंडरदेही से कुँवर सिंह निषाद को पुनः प्रत्याशी के रूप में की घोषणा

 जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर तीनों प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने भी काफी सोच-विचार और मंथन के बाद दोनो सीटों पर भी जताया विश्वास

   वर्तमान विधायक संजारी बालोद से संगीता सिन्हा व गुंडरदेही से कुँवर सिंह निषाद को पुनः प्रत्याशी के रूप में की घोषणा

   बालोद :-- जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर तीनों प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने भी काफी सोच-विचार और मंथन के बाद सिर्फ दो सीट संजारी बालोद व गुंडरदेही से प्रत्याशी की घोषणा की है।

   भैयाराम सिन्हा एक बार विधायक बने जिसके बाद टिकिट काटकर उनकी पत्नी संगीता सिन्हा एक बार की विधायक को टिकट मिली है।

    अब वे लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी। सगीता सिन्हा को काग्रेस से दूसरी बार टिकट मिलने के बाद बालोद व गुरुर में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

   ऐसे में दिवाली से पहले ही बालोद और गुंडरदेही में कई दिनों के कशमकश के बीच विधायक संगीता सिन्हा व कुंवर निषाद का टिकट फाइनल किया है।

  जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। और खूब पटाखे फोड़े जा रहे है और मिठाई गई।विधायक संगीता सिन्हा जब बालोद कांग्रेस भवन पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने -मालाओं से उनका फूल - ‍ स्वागत किया।

    विधायक ने कहा कि पिछले बार 27000 वोट से जीते थे। इस बार 75 प्लस का नारा लेकर हम चल रहे हैं तो आंकड़े भी डबल ही रहेंगे।टिकट मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यह दूसरी बार विश्वास दिखाना केवल मेरे ऊपर ही नहीं हम सब कार्यकर्ताओं के ऊपर विश्वास दिखाना है।

   हमारे विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी ने विश्वास दिखाया है तो हम इस पर खड़ा उतरने का शत-प्रतिशत प्रयास करेंगे।

   टिकट की घोषणा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि हमारे पिछले 5 सालों का कार्यकाल ही हमारी पहचान है। वही हमारे मुद्दे हैं। हमने हर वर्ग के लिए काम किया है।

   पहली प्राथमिकता में हमारे किसान भाई थे। लेकिन हमने अधिकारी-कर्मचारी, महिला वर्ग, छात्राओं से लेकर हर वर्ग के लिए काम किया है।छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने हमारी सरकार ने निरंतर कोशिश की है। इसका परिणाम आज पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिलता है।

   छत्तीसगढ़ की संस्कृति अब देश-विदेश तक जानी-पहचानी जा रही है। विधायक संगीता सिन्हा ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले बार 27000 मतों से हमने जीत हासिल की थी।

   इस बार लक्ष्य बड़ा है। 75 प्लस के लक्ष्य के साथ हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है तो हमारे जीत का आंकड़ा भी डबल रहेगा।बता दें कि कार्यकर्ताओं ने बालोद शहर एवं गुरुर शहर में जमकर पटाखे फोड़े और विधायक का जगह-जगह स्वागत किया।

  विधायक ने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश नेतृत्व दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया।

 रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद 

मो नम्बर :- 94255 72406