कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उइके के मार्गदर्शन में जिले में वृहद रूप से किया आज 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

  बालोद, :- 09 फरवरी कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उइके के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पोषण से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ का आयोजन जिले में वृहद रूप से किया जाएगा।

   इस संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स का बैठक आयोजित किया गया।

  जिसमें सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

  जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. जेेके सिंह ने बताया कि बच्चों तथा किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर, एनीमिया के रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हेतु जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा।

   जिसके अन्तर्गत 01 से 19 वर्षीय बच्चों तथा किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजाॅल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया जाएगा तथा शेष रह गए बच्चों को 15 फरवरी माॅपअप दिवस में कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्हांेने बताया

 कि जिले के कुल 03 लाख 14 हजार 93 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजाॅल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

   इसके साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के विभागीय समन्वय के साथ किया जाएगा।

 रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद     मो नम्बर :- 94255 72406