रजनी वैष्णव शर्मा बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय

रजनी वैष्णव शर्मा बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय
रजनी वैष्णव शर्मा बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय

 

रजनी वैष्णव शर्मा बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय

 

   बालोद,:- 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने बड़ा निर्णय लेते हुए बालोद विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ रजनी वैष्णव शर्मा को महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव के तौर पर मनोनीत किया है।

  यह फैसला प्रांताध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में लिया गया है। प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बालोद से शिक्षा विभाग की सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी रजनी वैष्णव को सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह बालोद के लिए बेहद गौरव का विषय है।

● संघ को आगे बढ़ाने निरंतर प्रयासरत रहूंगी-रजनी ●

   रजनी ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए बताया कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरव का विषय है जो छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।

   संघ को आगे बढ़ाने निरंतर प्रयासरत रहूंगी। आगे उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े सभी सदस्यों की हर छोटी बड़ी समस्याओं पर खरा उतरना ही मेरा कर्तव्य होगा।

   संघ के कार्यो में सदैव तत्पर रहकर संघ को नई दिशा प्रदान करने व प्रांताध्यक्ष के निर्देशों पर खरा उतरना ही प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

  रजनी वैष्णव को प्रांतीय सचिव बनने पर संघ के सदस्यों सहित छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष राजेश घोड़ेसवार, एमके चंद्राकर, पूनम साहू, सलमान, संदीप दुबे, दीप्ति पांडेय, राजा, प्रेमलाल गर्गवंशी, जितेंद्र सोनी, मनीष साहू, तारक देशमुख सहित कई लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाओ के साथ हार्दिक बधाइयां दी।

● प्रांतीय कार्यकारिणी में बालोद जिले का दबदबा ●

   छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने संघ संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, बालोद में पदस्थ महेश राम पिस्दा निर्वाचन पर्यवेक्षक कार्यालय कलेक्टर बालोद को प्रांतीय कार्यालय सचिव बनाया गए है।

   कृष्ण कुमार उके सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बालोद को प्रांतीय कार्यालय सचिव, संतोष देशमुख सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406