*भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनायेगी :- देवेन्द्र जायसवाल*

*भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनायेगी :- देवेन्द्र जायसवाल*
*भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनायेगी :- देवेन्द्र जायसवाल*

 

*भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनायेगी :- देवेन्द्र जायसवाल*

  बालोद:- भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सम्पूर्ण भारत देश में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने जा रहीं हैं जिसके लिए तैयारियां वृहद रूप से की जा रही है

  भाजपा जिला बालोद के इस कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि, राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के निर्देश पर इस कार्यक्रम के जिला बैठक के साथ साथ जिला के सभी नौ मंडलो में बैठक सम्पन्न हो गये हैं

  विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर जिला मुख्यालय व जिले के तीनों विधानसभा मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जावेगा जिला मुख्यालय में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी के प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी रहेगें जिसकी तैयारी हेतु छोटी बैठक भी हो चुकी है जिसमें इस कार्यक्रम के टीम प्रमुख में मेरे अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष द्वय किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू, भाजयुमों जिला अध्यक्ष आदित्य पीपरे,जिला सोशलमीडिया प्रमुख संदीप सिन्हा व अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

  आगे जायसवाल ने बताया कि, 14 अगस्त को ही संगोष्ठी के बाद मशाल के साथ मौन जुलुस भी निकाला जायेगा जिसमें 14 अगस्त को देश का विभाजन के दौरान जो हिन्दू भाई बहनों पर अत्याचार हुआ पाकिस्तान से हिन्दुओें को खदेड़ा गया वहाँ से लाहौर एक्स्प्रेस ट्रेन से हिन्दुओं के लाशों को भेजा गया यह त्रासदी को हिन्दूस्तान कभी नहीं भूलेगा इस विभाजन के दौरान हिंसा में लगभग 20 लाख हिन्दू मारे गये उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी।

  माननीय मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने लगातार 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया है जो अत्यंत सराहनीय है क्योंकि इसके पहले 15 अगस्त को धुमधाम से तो हम मनाते थे लेकिन 14 अगस्त विभाजन विभिषिका को कभी याद नहीं करते थे इतिहास में इस त्रासदी को भुला दिया गया था।

  जायसवाल ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग , छात्र छात्राओं व आम नागरिकों से अपील की है कि, जिला मुख्यालय व विधानसभा मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठी में अवश्य रूप शामिल होवें।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406