विकसित देश बनाने हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ें :- भोजराज नाग - सदस्यता अभियान में बालोद पहुंचे सांसद नाग - कुन्दरूपारा में वार्डवासियों को डिजिटल माध्यम से बनाया सदस्य - वार्डवासियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित  

विकसित देश बनाने हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ें :- भोजराज नाग  - सदस्यता अभियान में बालोद पहुंचे सांसद नाग  - कुन्दरूपारा में वार्डवासियों को डिजिटल माध्यम से बनाया सदस्य  - वार्डवासियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित   
विकसित देश बनाने हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ें :- भोजराज नाग  - सदस्यता अभियान में बालोद पहुंचे सांसद नाग  - कुन्दरूपारा में वार्डवासियों को डिजिटल माध्यम से बनाया सदस्य  - वार्डवासियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित   

 

विकसित देश बनाने हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ें :- भोजराज नाग

- सदस्यता अभियान में बालोद पहुंचे सांसद नाग

- कुन्दरूपारा में वार्डवासियों को डिजिटल माध्यम से बनाया सदस्य

- वार्डवासियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को किया निर्देशित

 बालोद :- रविवार को भाजपा शहर मंडल के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग कुन्दरूपारा आईटीआई भवन पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को डिजिटल माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया।

 

    इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार बन चुकी है।

  अब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले इसलिए हर वार्ड में भाजपा का पार्षद होना चाहिए।

 तीन माह बाद शहर में भाजपा का अध्यक्ष होगा। पार्षद भी भाजपा का होने से वार्डवासियों को लाभ होगा।

   सांसद  नाग ने आगे कहा कि देश के 60 करोड़ गरीबों को घर, शौचालय, गैस, पीने का पानी, बिजली, अनाज और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम मोदी जी ने किया है।

   उन्होंने कहा कि हमने लक्ष्य रखा है कि अगले 5 साल में देश में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके पास अपना घर न हो। जिन गरीबों का घर कांग्रेस सरकार ने बनने नहीं दिया उन्हें अवश्य ही पक्का मकान मिलेगा।

  समाजहित, राष्ट्रहित में भाजपा से जुड़ें - पवन साहू भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समाजहित, राष्ट्रहित के लिए भाजपा से जुड़ें और हर वर्गों को भाजपा से जोड़ें। हर वार्ड में 200 सदस्यों को भाजपा परिवार में शामिल करें।

   भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि हर माताओं को महतारी वंदन योजना से जोड़कर भाजपा ने मातृशक्ति को सम्मान दिया है।

  देश मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित राष्ट्र के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसलिए हर देशवासियों को भाजपा के साथ जुड़ कर देश को समृद्ध बनाने में सहयोग करना होगा।

  कुन्दरूपारा में सामुदायिक भवन, बिजली और सड़क की मांग पहली बार कुन्दरूपारा पहुंचे सांसद भोजराज नाग को वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने वार्ड दिखाया। वहीं बताया कि वार्ड में पानी की समस्या बरकरार है।

  अटल आवास में गंदगी पसरा रहता है। वहां के लोगों के पास पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है।

   मुक्तिधाम के पास गोंदली नहर के ऊपर पुल बना कर पाररास से जोड़ने का काम कई साल से अटका है। कुन्दरूपारा में आईटीआई के पीछे नए कॉलोनी में बिजली विस्तार करना बेहद जरूरी है।

  वहीं वार्डवासियों की सामुदायिक भवन की मांग भी है। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस के वार्ड पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष हमेशा नदारद रहते हैं।

  शहर के वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए रोजाना जूझते रहते हैं। जिस पर सांसद ने मौके पर पालिका और बिजली विभाग के अफसरों से बात की। वहीं पालिका में भाजपा के अध्यक्ष बनते ही कुन्दरूपारा और पाररास बायपास के मुद्दे को प्रमुखता से हल करवाने सहित शहर से जुड़े प्रत्येक समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

  कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने सांसद और अतिथियों का आभार किया।

  इस दौरान पार्षद सरोजिनी डोमन साहू, पूर्व पार्षद अम्बिका यादव, हितेश्वरी कौशिक, वनिता मरकाम, रोहणी साहू, डोमेन्द्र साहू, जयराम निर्मलकर, संजय सोनी, लता ताम्रकार, भूपेंद्र यादव, सोमकान्त ढीमर, भुजेश्वरी साहू सहित वार्डवासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

          मो नम्बर :- 94255 72406