24 घंटों के दौरान 2,736 संक्रमित, स्वतंत्रता सेनानी समेत 28 की मौत

24 घंटों के दौरान 2,736 संक्रमित, स्वतंत्रता सेनानी समेत 28 की मौत

प्रदेश में मंगलवार को 2,736 संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं राजनांदगांव के स्वतंत्रता सेनानी समेत 28 की मौत हो गई। 2,437 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। राजनांदगांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया अग्रवाल (101) को संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। इधर राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में ताराचंद बारले (35) ने पेड़ पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे अधिक मरीज रायपुर में 958, दुर्ग में 418, रायगढ़ में 197, बलौदाबाजार में 125 समेत अन्य जिलों से मिले हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में 1,313 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैें, जबकि 1124 ने होम आइसालेशन की अवधि पूरी की। मौत के मामलों में 15 लोगों को अन्य बीमारियां थीं। 13 लोगों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है। इसमें रायपुर के 14, सरगुजा, गरियाबंद तीन-तीन, दुर्ग व महासमुंद के दो, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, कोंडागांव के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में नौ लाख 58 हजार 452 जांच में अब तक 90 हजार 917 संक्रमित मिले हैं।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 90927 लाेग कोराेना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक 29148 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं। प्रदेश में 38198 मरीजाें का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबकि 52001 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। कोरोना की वजह से प्रदेश में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर

कुल केस-/ 24 घंटे में - 90927/2736

सक्रिय केस / 24 घंटे में - 38198/371

स्वस्थ हुए- / 24 घंटे में - 52001/2437

कुल मृत्यु -/ 24 घंटे में - 718/28

कुल टेस्ट-/ 24 घंटे में -958452/16149