खेल को छत्तीसगढ़ में अनिवार्य विषय बनाया जाए - रेखचंद जैन

खेल को छत्तीसगढ़ में अनिवार्य विषय बनाया जाए - रेखचंद जैन

 

खेल को छत्तीसगढ़ में अनिवार्य विषय बनाया जाए - 
जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने निवेदन किया कि छत्तीसगढ़ व्यायाम अनुदेशक संघ प्रान्त के आह्वान पर बस्तर ज़िला व्यायाम अनुदेशक संघ ने संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर  रेखचन्द जैन से मिल स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षा को  अनिवार्य विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने हेतु अपनी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर व्यायाम अनुदेशक संघ कि मांग को जायज बताते हुये शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किए जाने हेतु पत्र के माध्य्म से निवेदन किया गया।  


स्कूल शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाने के लिए अध्यक्ष वेद प्रकाश सोनी ने  उदबोधन में शारीरिक शिक्षा को लेकर कहा कि स्कूल में कक्षा 1 से 12 वी तक के लिए  विषय को अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि खेल को भी ग्रास रूट से बढ़या जाये और बच्चो का शारीरिक मानसिक एवं  सर्वांगीण विकास निरन्तर चलता रहेगा।

​​​​​