*तहसील साहू समाज मोहला के द्वारा ग्राम अडमागोंदी में भक्ति मां कर्मा जयंती का किया गया आयोजन*
मोहला
मोहला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अड़मागोंदी में तहसील साहू समाज के द्वारा तहसील स्तर पर भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र शाह मांडवी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई सामाजिक कार्यक्रम में साहू समाज में ख्याति प्राप्त विभिन्न छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया भक्ति मां कर्मा जयंती के विशेष अवसर पर क्षेत्र के बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

तहसील साहू समाज मोहल्ला के द्वारा भक्ति मां कर्मा जयंती भव्यरूप से मनाया गया, इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से भुनेश्वरी नरेटी सरपंच, कृष्णा सलामे ग्राम पटेल, सुरजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, देवानंद कौशिक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, अब्दुल खालिक, दिनेश साहू, जागेश्वर साहू, रोहित साहू, दिलीप साहू, दुर्योधन साहू, दयालुराम साहू, संतुराम साहू, रेवाराम साहू, श्रीमती मीना मांझी, लता साव, गमिता लोनहारे, उत्तरा निषाद, सरस्वती ठाकुर एवं समस्त तहसील साहू संघ के सदस्य, ग्रामवासी उपस्तिथ देखी गई है।