*Special salary account package से लाभांवित हुआ व्याख्याता का परिवार*
ऑफ बड़ौदा के विशेष वेतन खाता पैकेज के तहत मृतक शासकीय कर्मचारी के आश्रित को मिला 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम
मोहला-
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कर्मचारी विशेष वेतन खाता पैकेज (Special Salary Account Package) के अंतर्गत दिवंगत शासकीय कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपये की जीवन बीमा दावा राशि जिलाकलेक्टर के द्वारा चेक प्रदान किया गया ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमाटोला में व्याख्याता (Lecturer) के पद पर पदस्थ दिवंगत श्री कलेश मंडावी के निधन के पश्चात, बैंक के विशेष सैलरी पैकेज नियमों के तहत उनकी नामांकित (Nominee) पत्नी श्रीमती राखी मंडावी को यह वित्तीय सहायता राशि सौंपी गई।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चेक वितरण किया गया

श्रीमती राखी मंडावी को 10 लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि का चेक जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती तूलिका प्रजापति के कर-कमलों द्वारा एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ससम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रशासनिक अमले से मुख्य रूप से दिवाकर प्रसाद सिंह अंचल प्रमुख (ZM), जोनल ऑफिस, रायपुर
* **श्री संदीप कुमार मात** – क्षेत्रीय प्रमुख (RM), क्षेत्रीय कार्यालय
* **श्री दलजीत गुप्ता ** – लीड बैंक मैनेजर (LDM), लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहला
* **श्री सचिन जी** – संचालक, आरसेटी (RSETI)
* **श्री शशिकांत जी** – शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा आमटोला
* **श्री श्याम सुंदर जी** – शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा मोहला
* **श्री रोहित कुमार पाल** – एफएलसीसी (FLCC), लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहला
सैलरी अकाउंट पैकेज के लाभों पर दिया जोर
इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति जी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इस त्वरित और संवेदनशीलता से भरी कार्यवाही की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों के लिए इस तरह के सुरक्षा कवच बेहद जरूरी हैं, जो संकट की घड़ी में उनके परिवारों को संबल प्रदान करते हैं।
बैंक के अंचल प्रमुख श्री दिवाकर प्रसाद सिंह एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री संदीप कुमार मात ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा का 'छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कर्मचारी विशेष वेतन खाता पैकेज' कर्मचारियों को कई तरह की मुफ्त सुविधाएं और सुरक्षा बीमा कवर प्रदान करता है। उन्होंने सभी शासकीय कर्मचारियों से इस विशेष खाते के लाभ उठाने और अपने परिवार को सुरक्षित करने की अपील की।