*जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मोर गांव मोर पानी महाअभियान की की गई शुरुआत*

*जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मोर गांव मोर पानी महाअभियान की की गई शुरुआत*

*हर बूंद बचाने की पहल: मोहला में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान कि शुरुआत* 

मोहला,

 जिला पंचायत मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर ने जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

सीईओ भारती चंद्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा जल संरक्षण, सोखपिट, खेत तालाब, जलस्रोत संवर्धन, नाला उपचार एवं अन्य टिकाऊ परिसंपत्तियों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार जल संरक्षण आधारित कार्यों का चयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि ग्रामीणों को स्थायी लाभ मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से ‘नव तरिया आय का जरिया’ अभियान के अंतर्गत नवीन तालाब निर्माण, कंटूर ट्रेंच, वाटर संग्रहण ट्रेंच, तालाब नवीनीकरण एवं आजीविका डबरी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ वर्षा पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, जियो टैगिंग, लंबित प्रस्तावों तथा स्वीकृत कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

साथ ही कार्य की मांग के अनुरूप सभी पात्र श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा सभी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक मजदूरों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

सीईओ ने कहा कि मोर गांव मोर पानी अभियान केवल जल संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं पुनर्जीवन से कृषि, पशुपालन एवं आजीविका गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

साथ ही मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए। जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप नियमित समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।