राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा के 12 खिलाड़ी करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

आर के देवांगन

छत्तीसगढ़:दल्ली राजहरा// उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 1 जून से 4 जून तक राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 30 खिलाड़ी, 3 रेफरी एवं 3 अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इन खिलाड़ियों में दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 2 बालक एवं 10 बालिकाएं शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं — ट्विंकल टांडिया, तनुश्री मीना, मृणालिनी बनसारे, कप्सा गुप्ता, वर्षा निर्मलकर, सिद्धि निर्मलकर, हिमानी डड़सेना, साधिके दुबे, सोनम साहू, सिमरन सिंह, आदित्य झा एवं हर्ष देवांगन।

इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में सुश्री हरबंस कौर एवं प्रणव शंकर साहू  प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं राज्य रेफरी की ओर से वाणी राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में शामिल होंगी। विशेष बात यह है कि सभी खिलाड़ी, रेफरी एवं अधिकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब से जुड़े हुए हैं तथा छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन पर लौह नगरी के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

यह जानकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के संचालक एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर मुएथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू द्वारा दी गई।