*अटल व्यावसायिक परिसर में रक्तदान एवं लाइसेंस कैंप का किया जाएगा आयोजन*
*मोहला में विशाल रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन*
*रक्त वीरों को मिलेगी सुरक्षित वाहन चलाने के लिए हेलमेट*
मोहला
जिला मुख्यालय मोहला में 30 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन बघेल परिवहन सुविधा केंद्र के द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य प्रमुख रूप से क्षेत्र के रहवासियों को लाभान्वित करना है। जिसके तहत प्रमुख रूप से परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा लर्निंग लाइसेंस निर्माण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रवासी रक्तदान कर वाहन चलाने हेतु निशुल्क हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष:- लर्निंग लाइसेंस निर्माण, नंबर प्लेट हेतु ऑर्डर, वाहन बीमा, नामांत्ररण जैसी वाहन से संबंधित विभिन्न सेवाओं कि व्यवस्था बघेल परिवहन सुविधा केंद्र में उपलब्ध है।