*MLA मंडावी रहे दौरे पर,दनगड़ PHC व SCHOOL बच्चों से किया संवाद**
PHC दंनगड़ में मरीजों से मिलकर जल्द ठीक होने हेतु की प्रार्थना
मोहला
आज दिनांक को मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र शाह मांडवी के क्षेत्रीय दौरे पर रहे। जिसमें प्रमुख रूप से मध्यमिक शाला दनगढ़ में आयोजित न्योताभोज कार्यक्रम में विधायक इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए। यह कार्यक्रम परदेसी राम भुआर्य के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के साथ न्योताभोज में सम्मिलित हुए और बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ बेहतर शिक्षा और संस्कार देना हम सब कि प्रमुख जिम्मेदारी है।

जन्म-दिन पर सेवा और सामाजिक कार्य को जोड़ते हुए परदेसी राम भुआर्य के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़ में उपचारित मरीजों को फल वितरित किए गए। जिसमें विधायक मंडावी ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।