*जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप में ज्ञानेश कुमार का किया गया पुतला दहन*

*जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप में ज्ञानेश कुमार का किया गया पुतला दहन*

*लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर कांग्रेस, मोहला में चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन* 

मोहला।

 जिला मुख्यालय मोहला में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित विषयों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पानाबरस डेरा से प्रारंभ कर फुव्वारा चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासीयो कि उपस्थिति में फौव्वारा चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासीयो के द्वारा कलेक्टर कार्यालय  पहुंचकर  निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन की ओर से यह ज्ञापन अनुविभागी दडाधिकारी ने प्राप्त कर प्रशासनिक प्रक्रिया करने की बात कही। ज्ञापन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस के नेताओं की बातचीत के दौरान कांग्रेस  नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम, सुरजीत सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष M.M.A.C., पुष्पा मंडावी जनपद अध्यक्ष मानपुर, दिनेश शाह मंडावी पूर्व जनपद अध्यक्ष मानपुर, राजेंद्र चक्रधारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला, मुकेश सिन्हा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी, राजकुमार धुर्वे, पन्ना मेश्राम सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह के साथ निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करना  आवश्यक है । निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट समाधान किया जाना चाहिए।