*औंधी क्षेत्र में देर शाम निकली विसर्जन यात्रा, श्रद्धा भक्ति के साथ सरोवर में किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन*

*औंधी क्षेत्र में देर शाम निकली विसर्जन यात्रा, श्रद्धा भक्ति के साथ सरोवर में किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन*

औंधी _// न्यु युथ शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति अस्पताल चौंक औंधी के द्वारा गणेश उत्सव समापन पर विघ्नहर्ता भगवान् गणेश की मुर्ती का विसर्जन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। बप्पा मोरिया अगले बरस तु जल्दी आ के गगन भेदी जयकारों और भक्ति मय माहोल के बीच श्रद्धालुओं ने बप्पा को अंतिम बिदाई दी।

इस दौरान पुरा औंधी नगर भगवान गणेश की भक्ति के रंग में डुबा हुआ नजर आया। विसर्जन उत्सव को लेकर औंधी नगर वासियों में भारी उत्साह देखा गया, विसर्जन यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी डीजे की थाप और पारंपरिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाये और रंग गुलाल उडाते नाचते गाते भक्तों ने बप्पा को विदा किया। इस वर्ष भी कई स्थानों पर गणपति बप्पा की मुर्ति विराजमान की गई थी बप्पा की विसर्जन यात्रा डीजे की धुन पर नाचते गाते थिरकते अस्पताल चौंक औंधी से प्रारम्भ होकर बाजार चौंक होते हुए शिव मंदिर राजकट्टा से आगे बढते हुए बस स्टैंड पर पहुची।

विसर्जन के दौरान उमडी भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को, ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था यातायात को सुचारू रुप से नियंत्रण के लिए बल तैनात किया गया था दर्शन के लिए सडकों के दोनों और लोगों की भारी भीड़ दिखी समितियों के सदस्यों द्वारा पुरे विधि विधान से आरती पुजा अरचना के बाद बप्पा की मुर्तियो को स्थानीय सरोवरों में विसर्जित किया गया |