*संयुक्त शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर भरी हुंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
मोहला मानपुर अ.चौकी:--
छतीसगढ़ शासकीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से तहसीलदार टोप्पो को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगो को संघ के बैनर तले से शासन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया तहसीलदार ने शिक्षकों द्वारा प्राप्त ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है।

शिक्षकों में शासन द्वारा जारी आदेश के विरोध में भारी आक्रोश देखने को मिला 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है,छतीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला सयोंजक श्रीहरि,जितेंद्र पटेल,बाबूलाल लाडे,रूपेंद्र नन्दे,राममणि द्विवेदी,मनोज देशमुख,दिनेश सिंग,नरेंद्र सिंग,सत्यवान वाकडे,खिलेंद्र साहू,सुधन कोरेटी,चेतन निषाद,ललिता कन्नौजे,पीलालाल देशमुख,हिमेश्वरी देवांगन,देवशंकर तारम,विरेंद्रपाल लाडेश्वर,गुलाब सिन्हा,आशीष वर्मा,दिलेंद्र नायक,मन्जू यादव,अल्का नुरेटी,टीकम कोठारी आदि ने ज्ञापन सौंपकर सयुक्त रूप से बताया कि मोहला मानपुर अ.चौकी जिले के शिक्षक सवर्ग आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मोहला के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर पांच बिन्दुओ का मांग पत्र मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,मुख्य सचिव,एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगो पर चर्चा किया गया,जिला सयोंजक श्रीहरि ने कहा कि शिक्षक सवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,सयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छतीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है,

जिसका प्रमुख नारा है,सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा,हम दिलाये है,हम ही दिलायेंगे ,यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा,छतीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पुर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फ़रवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से बीएड करने शामिल है,मोर्चा के सयोजको ने मोहला मानपुर अ.चौकी जिले के अंतिम छोर से एवं तीनों विकासखंड से बड़ी संख्या में पहुँचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगो को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद् आभार व्यक्त किया गया।