*सेवा संकल्प अभियान के तहत माध्यमिक शाला औंधी में वन विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण*
*सेवा संकल्प दिवस पर पूर्व मा. शाला औंधी में वन विभाग ने किया फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण*
औंधी - सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को वन विभाग द्वारा माध्यमिक शाला परिसर औंधी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में कटहल, काजू, आम, अमरूद, नींबू सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

25 सेवा संकल्प अभियान के तहत वन विभाग द्वारा शाला प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य किया है ततद पश्चात वन विभाग की ओर से शाला में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बिस्किट एवं स्नैक्स का वितरण किया गया। सेवा संकल्प अभियान तहत् बच्चों ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया है।

इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण मानपुर प्रवीण कुमार देहारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोमल यादव नवागांव, नवागढ़ रेंज वनपाल वेंकटेश्वर साहू, वनरक्षक त्रिलोक सिंह बोगा, द्वारकाधीश वर्मा, राजेश महिलांगे, वन चौकीदार नंदू, दीपक तथा माध्यमिक शाला औंधी के प्रधान पाठक राहुल देव रामटेके, शिक्षक दिलीप कांकरायने, शैलेश तभाने, प्रदीप रामटेके सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कि उपस्थित रही।