*जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा वृद्ध को दी गई श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग छड़ी*
*जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के प्रयास से वृद्ध को मिला श्रवण यंत्र व वॉकिंग छड़ी*
मोहला
मुरारगोटा निवासी महाजन अटभैया हाल ही में अपनी समस्या लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से सुनने में परेशानी हो रही है, जिससे दैनिक जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चलने-फिरने में भी उन्हें असुविधा हो रही थी।
समस्या की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए महाजन अटभैया को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग छड़ी उपलब्ध कराई।

नम्रता सिंह के प्रयासों से तथा जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति के सहयोग से यह सामग्री प्रदान की गई, जिससे महाजन अटभैया को अब सुनने और चलने-फिरने में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर नम्रता सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।