कलेक्टर ने की पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा..

कलेक्टर ने की पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा..

कलेक्टर ने की पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा

बालोद-

कलेक्टर श जनमेजय महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में पोषण अभियान अंतर्गत ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ 2020 की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान दैनिक गतिविधियों के आयोजन की जानकारी ली।

उन्होंने पोषण अभियान की जनजागरूकता हेतु सुपोषण रथ रवाना किए जाने के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि अांगनबाड़ी केन्द्रों के कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर लिया गया है। पोषण संदेशों पर आधारित नारों का लेखन करा लिया गया है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को गरम भोजन प्रदाय करने के संबंध में शासन के दिशानिर्देश के अनुरूप आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  आर.एस.ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी  एच.आर.राना सहित  परियोजना अधिकारी आदि मौजूद थे।