जिपं सदस्‍य अरुण यादव ने किया तिरंगे का वितरण सभी घर – घर लहरा रहा तिरंगा

जिपं सदस्‍य अरुण यादव ने किया तिरंगे का वितरण सभी घर – घर लहरा रहा तिरंगा
जिपं सदस्‍य अरुण यादव ने किया तिरंगे का वितरण सभी घर – घर लहरा रहा तिरंगा

जिपं सदस्‍य अरुण यादव ने किया तिरंगे का वितरण सभी घर – घर लहरा रहा तिरंगा

राजनांदगांव// में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा की मुहिम में शामिल जिला पंचायत सदस्‍य व भाजपा नेता अरुण यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीणों को तिरंगा का वितरण किया है। उन्‍होंने कहा कि, देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्‍सव के रुप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में तिरंगा लहराएं। देश का हर नागरिक इस अभियान से जुड़ रहा है। उन्‍होंने बताया कि, मैंने खुद ही अपने घर में तिरंगा लहराया है। 

जिला पंचायत सदस्‍य श्री यादव ने कहा कि, देशभक्ति से ओतप्रोत इस अभियान का व्‍यापक असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण स्‍वस्‍फूर्त अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, मैं इस मुहिम को लेकर लोगों का उत्‍साह देख रहा हूं। इसलिए हमने घरों – घरों तिरंगे का वितरण भी किया है ताकि वे भी अपने देश और आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले वीरों को सलामी दे सकें। 

यादव ने अपने निर्वाचन जिला पंचायत क्षेत्र चिल्‍हाटी के कई गांवों में ग्रामीणों को तिरंगे का वितरण किया है। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर ग्रामीणों से मुलाकात कर इस अभियान की जानकारी भी साझा कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं और केंद्र सरकार के निर्णयों से लोग प्रभावित हैं। उनके अभियानों और योजनाओं में देशभक्ति साफ झलकती है।

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

7067327173

 क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus