*भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयन्ती मनाई गई*

*भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयन्ती मनाई गई*
*भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयन्ती मनाई गई*

*भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयन्ती मनाई गई*

संवाददाता

हेमसागर यादव महासमुंद 

भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) में महासमुन्द लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहूजी की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयन्ती मनाई गई। उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रेम (रूपेश) साहू, मण्डल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिल पं. दीनदयाल उपाध्यायजी को स्मरण करते हुवे सांसद महोदय ने पिथौड़ा चौंक में स्थित उपाध्यायजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर उद्बोधन किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को उपाध्यायजी के जीवन पर संक्षिप्त में परिचय देकर अपने उद्बोधन में सांसद महोदय बताया कि आज मोदीजी के नेतृत्व की भाजपा सरकार देश में जो जनहितकारी योजनायें चला रही है चाहे जनधन योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना या किसान सम्मान योजना चाहे कोरोना काल में मुफ्त राशन वितरण हों या फिर केन्द्र द्वारा चलाया गया कोरोना से बचाव हेतु देशवाशियों के लिए फ्री वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाना; ये सभी योजनायें जिनसे देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है इन सबके जो प्रेरणाश्रोत हैं वे हैं हमारे पं. दीनदयाल उपाध्यायजी। उनकी इन्ही दूरदर्शी व समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लिए चिन्तन के कारण ही उन्हें एकात्म मानवतावाद व अन्त्योदय का प्रणेता कहा जाता है। तत्पश्चात बूथ क्र. 107 अध्यक्ष शिवकुमार (शिवा) साहू के निवास में सामूहिक रूप से मोदीजी के मन की बात कार्यक्रम सुनकर बूथ की बैठक ली गयी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसानमोर्चा नरेश चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य अल्का चन्द्राकर, महामंत्रीद्वय हरमीत सिंह बग्गा सत्यनारायण (सत्तू) ताण्डी, मीडिया प्रभारी तुलसी यादव, सांसद प्रतिनिधि भोजनाथ (कल्लू) देवांगन, भाजयुमो अध्यक्ष नारायण ताण्डी, महिलामोर्चा अध्यक्ष डिम्पल (डॉली) ध्रुव, शिवकुमार (शिवा) साहू, भीखम ठाकुर, जयकुमार मरकाम, रामशरण साहू, भुवनेश्वर ठाकुर, मनहरण साहू, पुन्नीबाई साहू, सन्तोष साहू व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]

संपर्क

मो: 7089094826

      9302694826

     9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus