होली पर्व के मद्देनज़र राजनांदगांव पुलिस एक्शन मोड में — 60 से अधिक पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग गश्त*
प्रेमचंद
छत्तीसगढ़.
जिला – राजनांदगांव*
*होली पर्व के मद्देनज़र राजनांदगांव पुलिस एक्शन मोड में — 60 से अधिक पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग गश्त*
*कांबिंग गश्त के दौरान 40 से अधिक असामाजिक तत्वों की, की गई चेकिंग*
आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कप्तान राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस कप्तान कीर्तन राठौर* के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस कप्तान वैशाली जैन* , नगर पुलिस कप्तान अलेक्जेंडर किरो* एवं एसडीओपी डोंगरगांव मंजू लता बाज* के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत *थाना कोतवाली, बसंतपुर, डोंगरगांव एवं चौकी चिखली* प्रभारी द्वारा अपने-अपने दलबल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के अड्डेबाज़ी स्थलों, आउटर एवं शहरी क्षेत्रों में सघन जांच की गई।
कांबिंग गश्त के दौरान *गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों* के घरों पर जाकर सत्यापन किया गया। कुल *40 से अधिक* व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक समझाइश एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।
साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग कर पूछताछ की गई। इस विशेष अभियान में *60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी* शामिल रहे।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि *होली पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं* तथा किसी भी *संदिग्ध गतिविधि* की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिले में शांति एवं *कानून व्यवस्था बनाए रखने* हेतु पुलिस की सतत निगरानी एवं कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।