नीरज पांडे प्रदेश महासचिव NSUI देवव्रत चौबे सक्रिय समाज सेवी राजा पांडे विधानसभा अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

CGNEWSPLUS-24

नीरज पांडे प्रदेश महासचिव NSUI देवव्रत चौबे सक्रिय समाज सेवी राजा पांडे विधानसभा अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राजनांदगांव//मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन से NSUI प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन NSUI के युवा नेताओँ ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय राजनांदगांव परिसर में राज्य और जिले की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास कार्यों पर आधारित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आमजनों के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें लॉकडाउन में बना मनरेगा सबसे बड़ा रोजगार का साधन, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी एला बचाना हे संगवारी, गाय-गोठान-गोबर ने बदली गॉवों की तस्वीर, अन्नदाता का रखा सम्मान, फसलों का दिया वाजिब दाम, वन आश्रितों का रखा ध्यान वनोपज को मिला उच्च दाम, परम्परागत निवासियों को न्याय, सार्वभौम पीडीएस, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, महिलाओं का ध्यान स्वावलम्बन का सम्मान, गढ़ कलेवा योजना, छत्तीसगढ़ के नक्शे में 23 नई तहसीलों का उदय, पानी जिंदगानी है साफ पेयजल की आपूर्ति हमारा लक्ष्य, लोकपर्व लोक-आस्था को अब मिला भरपूर सम्मान, राजीव युवा मितान क्लब आदि प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा दो वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(बिहान)बाड़ी विकास कार्य, सामुदायिक बाड़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी और समाज कल्याण विभाग की प्रदर्शनी शामिल है।

आर के देवांगन

मो-7089094826