स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान के एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा,निजी क्षेत्र को 108 से जोड़ने के विकल्प पर विचार किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य केबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य किये जाने से प्रभावित होकर 'तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान' के तत्वावधान में संचालित एम्बुलेंस को वासुदेव हॉस्पिटल डंगनिया हेतु जन समर्पित किया गया है,जिसे आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने निवास सिविल लाइन में संस्था के पदाधिकारियों, पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विकास उपाध्याय, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के संचालक आर.प्रशन्ना की विशेष आथित्य में फीता काट कर की। स्वास्थ्य केबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आज से संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा,यह बहुत अच्छी बात है कि सामाजिक सेवा से जुड़े संस्था स्वास्थ्य सेवा में अपना योगदान आगे बढ़ कर दे रहे हैं।उन्होंने कहा समय के साथ लोगों को एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता बढ़ते जा रही है और इस दिशा में भी हमारा विभाग विचार करेगी कि निजी एम्बुलेंस की सेवाओं को 108 से जोड़ने क्या विकल्प हो सकते हैं।संस्था के प्रमुख सी ए विनीत अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को विस्तार से इस बात की जानकारी दी कि पश्चिम विधानसभा में वासुदेव अस्पताल की स्थापना इसी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए 50 बिस्तर का नवीनतम अस्पताल की शुरुआत की जा रही है। जिसका उद्देश्य ही लोगों को सस्ते में स्वास्थ्य लाभ देना है। संस्था के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति सतपथी ने कहा,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जिस संवेदनशीलता से कोरोना काल से लेकर प्रदेश में बढ़ती स्वास्थ्य से जुड़े फैक्ट को लोगों के बीच समय-समय पर स्वयं हो कर स्पष्ट भाव से रखते आ रहे हैं उससे लोगों में एक जागरूकता आई है लोग बीमारियों से लड़ने उसके अच्छे व बुरे प्रभाव को समझने लगे हैं। निश्चित रूप से स्वस्थ मंत्री की यह विद्द्वता पूरे प्रदेश में लोगों को लाभान्वित कर रही है और उन्हीं से प्रभावित होकर हमारी संस्था ने एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है।संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा, हमारी संस्था आगे चल कर इस एम्बुलेंस सेवा का और भी विस्तार करेगी और हमारा लक्ष्य है 50 एम्बुलेंस शहर व ग्रामीण अंचलों में संचालित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी मिली तो उनके साथ मिल कर इस सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा किये गए इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए सेवा से बढ़ कर दूसरी और कोई सेवा नहीं हो सकती। आज लोगों को कैसे स्वस्थ रखना है। पीड़ित को सही समय पर सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्र तक कैसे पहुँचाया जाए पर ध्यान देने की आवश्यकता है और एम्बुलेंस सेवा ही है जो एक उचित माध्यम है। आज इस एम्बुलेंस के शुभारंभ के दौरान संस्था से समीर पटेरिया, डॉ. भवानी प्रधान, यशवंत नायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आर के देवांग्गन मो-7089094826