भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फहराए झंडे।

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फहराए झंडे।
भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फहराए झंडे।

*भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फहराए झंडे।*

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के 41 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर झंडे लगाने के साथ साथ पितृ पुरुषों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर मत मतदान केंद्रों के अध्यक्षों घरों में नाम पट्टिका लगाई। जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु व विश्वास गुप्ता ने स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा ध्वज फहराकर भाजपा के इतिहास को याद किया।श्री यदु ने कहा कि चंद सदस्यों से महज एक पौधे के रूप में अंकुरित एक राजनीतिक दल जिसे देश की सेवा,अखंडता,और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ साथ भारत मां को परम वैभव तक पहुंचाने के सिद्धांत को लेकर स्थापित किया गया आज अपने सिद्धांतों और विचारधारा के बलबूते विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में अपनी जगह बना चुकी है। अटल युग से शुरवात हुई भाजपा आज मोदी युग में आ गई पर हमारी विचार धारा आज भी नहीं बदली और देश और देश की सेवा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।आज पूरे देश में सबका साथ सबका विकास के साथ साथ सबका विश्वास अर्जित कर मोदी सरकार के साथ साथ विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकार काम कर रही है जो सुसाशन ही हमारा लक्ष्य था। वहीं महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता ने कहा कि भाजपा की उन महाविभूतियों को नमन है जिन्होंने ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। और आज विचारधारा और सिद्धांतों के दम पर राष्ट्रहित को प्रथम मानकर चलने वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को वट वृक्ष की तरह मजबूत किया। हम सब अपने पुरिधाओं के बताए मार्गो पर चलकर सदैव राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लेकर एकात्म मानववादी सोच को सदैव दिलो में जगाए रहे और राजनीतिक क्षेत्र में काम करे तो इसका सुखद परिणाम आने वाले सशक्त भारत के रूप में निश्चित है। इसके साथ ही अर्जुंदा मंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों में भी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारियों मोर्चा पदाधिकारियों मतदान केंद्र अध्यक्ष द्वारा मनाया गया।