राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद,:- 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज सुबह 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  इस अवसर पर उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

  इस दौरान  शर्मा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी को आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र व समाज के विकास में अपना योगदान देने को कहा।

  इस अवसर पर उन्होंने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतरीन कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की फलस्वरूप आज बालोद जिला शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी स्थान पर है।

  इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  शशांक पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  हेमलाल गायकवाड़,  अजय किशोर लकड़ा एवं  योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406