Cgnewsplus24 update उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से जल्द मिल सकती है राहत, पंजाब-हरियाणा में गर्मी का कहर जारी

उत्तर भारत में शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश हुई। इन पूर्वी हवाओं ने बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बना दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।  दिल्ली में शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी और अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा।      आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मानसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है।