पंजाब में आप की जीत का जश्न विजयरैली बालोद में धूमधाम से मनाया गया

पंजाब में आप की जीत का जश्न विजयरैली बालोद में धूमधाम से मनाया गया
पंजाब में आप की जीत का जश्न विजयरैली बालोद में धूमधाम से मनाया गया

पंजाब में आप की जीत का जश्न विजयरैली बालोद में धूमधाम से मनाया गया

बालोद :-- विधानसभा क्षेत्र में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पंजाब में आप पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत की खुशी में पूरे बालोद में ढोल बाजे बजाते हुए। आतिश बाजी के साथ नारे बाजी करते हुए रैली निकला गया। कार्यकर्ताओं में हर्षउल्लास का माहोल बना रहा इसी कड़ी में सभी कार्यकर्ताओं ने ठाना है की आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद पंजाब और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने की तैयारी शुरू करने पर है। इसी कड़ी में घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में आप की जीत एक ऐतिहासिक जीत है। देश की जनता ने यह बता दिया की जो नेता लोगो के लिए खड़े होते उनके दुखो को अपना मानते है। जनता भी उसी को वोट देती है। आने वाले समय में आप की पार्टी सभी राज्यों में अपना परचम लहरायागी। दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद ने कहा कि पंजाब में आप की जीत एक ऐतिहासिक जीत है। पंजाब की जनता ने आप के कामों उसके कार्यों के देख कर आप को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाई है। और दूसरे पार्टी के नेताओं को बताया है। जो नेता बड़ी बड़ी वादे करके देश किं जनता को गुमराह करते है। उनकी जनता ने बोलती बंद कर दी है। हमारे देश की जनता जागरूक हो गई है। और आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी आप की पार्टी पूर्ण बहुमत से आगे आएगा। *पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी ने कहा की* आम आदमी पार्टी की जीत किसी राजनैतिक पार्टी की जीत नही बल्कि आम आदमी की पंजाब की जनता की इस देश की जनता की जीत है,और अब छत्तीसगढ़ की भी जनता जीतेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जिसमे घनश्याम चंद्राकर आप प्रदेश उपाध्यक्ष,दीपक आरदे जिला अध्यक्ष आप,संतोष देवांगन आप जिला उपाध्यक्ष आप,पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी आप,पार्समणि साहु जिला मीडिया सेल, बिशेसर सिन्हा डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष,तेजराम साहू, मधुसुधन साहू,अमित भास्कर विधानसभा,महेंद्र साहू अध्यक्ष विनय गुप्ता आम आदमी पार्टी शंकर लाल बंजारे, सविता साहू महिला प्रकोष्ठ विधानसभा, योगेंद्र बेलचंदन, पंचराम केसरिया रिंकू कोसरे, वामन चंद्राकर, के साथ भरी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।