नैतिकता पर अधारित समर कैंप का हुआ समापन, 102 बच्चे हुए शामिल

नैतिकता पर अधारित समर कैंप का हुआ समापन, 102 बच्चे हुए शामिल
नैतिकता पर अधारित समर कैंप का हुआ समापन, 102 बच्चे हुए शामिल

नैतिकता पर अधारित समर कैंप का हुआ समापन, 102 बच्चे हुए शामिल

गुरुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुरुर के तत्वाधान में नैतिकता पर आधारित समर कैंप का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपी यादव प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुरुर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिभा गोस्वामी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक एवं मुरारी उपाध्याय व्याख्याता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को सेंटर पहुंचने पर सौभाग्यशाली बताते हुए गुणों को धारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुणों को धारण करने से जीवन सुखमय एवं शांति मय हो सकता है। प्रतिभा गोस्वामी ने कहा कि इस केंद्र के द्वारा जो ज्ञान मिलता है उस पर चलने से अवश्य सफलता मिलेगी। मुरारी उपाध्याय ने बच्चों को मर्यादा पूर्वक ज्ञान का उपयोग जीवन में कैसे किया जाता है इस बारे में बताया। जिसके बाद ब्रम्हाकुमारी चंद्रप्रभा बहन ने नैतिक गुण पर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देवता बनने के तरीके बताएं। हम कौन हैं कहां से आए हैं हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए यह सब बातें उन्होंने विस्तार से बताई। अंत में होंमेंन्द्र साहू शिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात परमात्मा के गीत के माध्यम से बच्चों को योगा कराया गया। कार्यक्रम में 102 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह समर कैंप निशुल्क आयोजित था। जो 3 जून तक चला। 30 मई से उक्त समर कैंप का शुभारंभ हुआ था।