जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  जिला बालोद के निर्देशन में सुरक्षा जवान भर्ती कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन, बालोद,थाना  गुरुर , गुंडरदेही, डोंडीलोहरा को बनाया गया भर्ती स्थल 

बालोद :- पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , उप पुलिस मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में जिला बालोद में जिजीविषा विषेष भर्ती अभियान के तहत जिले के बेरोजगार षिक्षित युवको के लिए रोजगार हेतु एस.आई.एस सुरक्षा एंजेसी प्रायवेट लिमिटेड में सुरक्षा जवान के 250 पद व सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पद लिया जाना है। जिसमें जिला बालोद के थाना गुरूर, कंवर, पुरूर क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह मैदान में दिनांक 13.09.2022 को सुबह 09ः00 से 04ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना गुण्डरदेही , रनचिरई, अर्जुन्दा के युवको के लिए भर्ती स्थल गुण्डरदेही हाईस्कूल मैदान में दिनांक 14.09.2022 को सुबह 09ः00 से 04ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना बालोद के युवको के लिए भर्ती स्थल बालोद सरयू प्रसाद स्टेडियम मैदान में दिनांक 15.09.2022 को सुबह 09ः00 से 04ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना राजहरा, डौण्डी, माहामाया के युवको के लिए भर्ती स्थल राजहरा फुटबाल मैदान में दिनांक 16.09.2022 को सुबह 09ः00 से 04ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सूरेगांव के युवको के लिए भर्ती स्थल थाना डौण्डीलोहारा के पास ग्राम बटेरा मैदान में दिनांक 17.09.2022 को सुबह 09ः00 से 04ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा एंजेसी द्वारा जिला बालोद में शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार का सुनहर अवसर प्रदाय किया जा रहा है योेग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवष्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक में उपस्थित होवें।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद