जिला कलेक्ट्रेट व डौंडीलोहारा तक की राह अब आसान हो जाएगी। कलेक्ट्रेट से सिवनी तक साढ़े 3 किमी पक्की सड़क सवा सात करोड़ से बनेगी। वहीं बालोद से डौंडीलोहारा बटेरा चौक तक 18 किमी सड़क का लगभग 12 करोड़ से नवीनीकरण किया जाएगा

बालोद- जिला कलेक्ट्रेट व डौंडीलोहारा तक की राह अब आसान हो जाएगी। कलेक्ट्रेट से सिवनी तक साढ़े 3 किमी पक्की सड़क सवा सात करोड़ से बनेगी। वहीं बालोद से डौंडीलोहारा बटेरा चौक तक 18 किमी सड़क का लगभग 12 करोड़ से नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक दो से तीन दिन के भीतर ही तकनीकी स्वीकृति मिल जाएगी। फिर टेंडर होगा। एक से दो माह के भीतर सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।

विभाग ने सर्वे किया पूरा सिवनी से कलेक्ट्रेट तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय व जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कार्य भी पूर्ण कर लिया है। 2017 में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का भवन सिवनी में बना। यह भवन ग्राम सिवनी से लगभग तीन किमी की दूरी पर है। यहां सिवनी के कच्चे मार्ग से होकर आना पड़ता है। टूटेंगे अतिक्रमण, विभाग ने किया सर्वे लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सड़क के लिए सर्वे हो चुका है। सड़क निर्माण के दायरे में कई अवैध कब्जे एवं निजी मकान भी आ रहे हैं। अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। निजी जमीन का अधिग्रहण कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो न :- 94255 72406