Govt हायर सेकेंडरी स्कूल दुधली के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत साइबर सेल बालोद व महिला सेल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 व वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने दी गई जानकारी।

3. अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस, महिला एवं बाल अपराध संरक्षण व अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई।

बालोद :- आज दिनांक 26.09.2022 को कलेक्टर गौरव कुमार, व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद और चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा Govt हायर सेकंडरी स्कूल दुधली मालीघोरी के छात्र छात्राओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन गेमिंग, गलती से मालवेयर डाउनलोड करना, पहचान की चोरी, कम्प्यूटर या डिवाईस हैकिंग, फ़ोटो मॉफिंग से बचने, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही महिला सेल बालोद द्वारा स्कूली छात्राओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप इंस्टॉल कराया जाकर महिला बाल संबंधी अपराध की जानकारी व शिकायत दर्ज करने एप यूजर इंटरफेस के बारे में बताया गया तथा युवावस्था में होने वाली गलतियों के दुष्परिणाम व्यसन से दूर रहने व किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर Govt H.s.s दुधली के छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. योगेश गेडाम, महिला सेल बालोद से महिला स.उ.नि सीता गोस्वामी, म.आर. पूजा यादव, चाइल्ड लाइन समन्वयक वेद प्रकाश साहू, टीम मेम्बर मनीष सिन्हा, एवं दुधली स्कूल के प्राचार्य दुर्गेश नंदिनी यादव, शिक्षकगण विजयलक्ष्मी ठाकुर, आर.एल भोसले, मोहिनी चंद्राकर, व दुधली स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद