कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति धनोरा पहुंचकर धान खरीदी की तैयारी का लिया जायजा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  बालोद :-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज गुरूर विकासखंण्ड के सेवा सहकारी समिति धनोरा में पहुंचकर 1 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मुल्य पर धान खरीदी के कार्य के तैयारियांे का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित खाद्य निरीक्षक एवं सहायक समिति प्रबंधक से धान खरीदी के तैयारियों के सबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए शुद्व पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, काटा-बाट , इंटरनेट सुविधा आदि के सबंध मंे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र का अवलोकन भी किया।

कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं किसानो को धान खरीदी कार्य के अंतर्गत किसानो के पंजीयन कार्य को आसान बनाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘एप‘‘ लांच करने की भी जानकारी दी। उन्होने कहा की इसके माध्यम से किसान आॅनलाईन पंजीयन भी करा सकते हैं।

 कलेक्टर शर्मा ने एस.डी.एम. जी. डी. वाहिले को नियमित रूप से धान खरीदी कार्य का अवलोकन करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद