धान उपार्जन केंद्र में चला दारू और मुर्गे की पार्टी फिर गाली गुप्तार करते हुये किया मारपीट.. वीडियो वायरल

धान उपार्जन केंद्र में चला दारू और मुर्गे की पार्टी फिर गाली गुप्तार करते  हुये किया मारपीट.. वीडियो वायरल
धान उपार्जन केंद्र में चला दारू और मुर्गे की पार्टी फिर गाली गुप्तार करते  हुये किया मारपीट.. वीडियो वायरल

धान उपार्जन केंद्र में चला दारू और मुर्गे की पार्टी फिर गाली गुप्तार करते हुये किया मारपीट.. वीडियो वायरल

अर्जुन्दा //बालोद- जिले के धान उपार्जन केंद्र गब्दी में मंगलवार की रात समिति के कर्मचारी बेखौफ होकर जाम छलकाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। गब्दी धान उपार्जन केंद्र में बने एक कमरे में चार कर्मचारियों ने जमीन में बैठकर दारू मुर्गे की पार्टी कर रहे है।

वही गब्दी धान उपार्जन केंद्र के दो कर्मचारी झमेन्द्र सिन्हा व प्रेम पटेल शराब के नशे में धृत होकर ठेकेदार शेरसिंह सिन्हा के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला भी सामने आया हैं।

शेरसिह ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ अर्जुन्दा थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग किया हैं।

धान उपार्जन केंद्र में चला दारू और मुर्गे की पार्टी जानकारी के अनुसार बालोद जिले के धान उपार्जन केंद्र गब्दी में इन दिनों धान की खरीदी की जा रही हैं।

इस बीच उपार्जन केंद्र में शाम को कामकाज का समय समाप्त होने के साथ ही तीन कर्मचारियों ने आपस मे बैठकर दारू और मुर्गे के साथ जाम झलका रहे है।

वही सूत्रों ने बताया कि शाम होते ही धान उपार्जन केंद्र मयखाने में बदल जाता है।

यहां रोजाना देर शाम तक विभागीय कर्मचारियों की महफिल जमती है।

जिसमें जाम छलकाएं जाते हैं। वीडियो और फोटो में संयुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर झमेन्द्र सिन्हा, सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रेम पटेल व चौकीदार चन्द्रास झेरिया,शराब पीते और मुर्गे खाते हुए नजर आ रहे हैं।

ठेकेदार ने धान उपार्जन केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ थाने में की लिखित शिकायत शेरसिंह सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु सेवा सहकारी समिति मर्यादित गब्दी  व उपकेंद्र माहूद में धान तौलने और धान के कट्टे की छलनी करने के लिए ठेका लिया हु।जिसका संचालन मेरे द्वारा किया जा रहा हैं। मेरे हमालो द्वारा धान के कट्टे की छलनी लगाने का कार्य चल रहा इसी बीच रात्रि 11 बजे लाइट बंद होने के कारण धान की छलनी लगाने में गलती हो गई जिसके बाद सोसायटी के स्टॉप झमेन्द्र कुमार सिन्हा,प्रमोद कुमार पटेल द्वारा कार्य मे हस्तक्षेप करते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट किया हैं

जिसकी लिखित शिकायत अर्जुन्दा थाने में किया हैं।

मेरे पास इस सबंध में कोई जानकारी नही है।

नोडल अधिकारी

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालोद

घटना के समय में रात 7 बजे घर चला गया था जिसके बाद ये लोग शराब का सेवन किए है।

प्रभारी धान उपार्जन केंद्र गब्दी