कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को नया मेन्यू के आधार पर भोजन एवं अन्य सुविधाए प्रदान करने के दिए निर्देश          

       बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरूष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।

       कलेक्टर शर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से ईलाज एवं दवाईयाॅ आदि के समुचित उपलब्धता के साथ-साथ शौचालयों की साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली।

      कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से मरीजों को दी जाने वाली नाश्ता एवं भोजन आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को नया मेन्यू के आधार पर ही भोजन एवं नाश्ता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

                   इस दौरान एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल.उईके, सिविल सर्जन  आर.के.श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

         कलेक्टर  शर्मा ने महिला वार्ड में पहुॅचकर वहाॅ भर्ती मरारपारा बालोद के मरीज श्रीमती जमीला बेगम से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। श्रीमती जमीला बेगम ने बताया कि आज उन्हें नाश्ते में पोहा मिला है तथा प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार मरीजों को अच्छा भोजन दिया जा रहा है।

       इस दौरान कलेक्टर ने सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन कक्ष, आइसोलेशन वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बर्न यूनिट के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसका शीघ्र निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर शर्मा ने ब्लड बैंक में पहुॅचकर वहाॅ उपस्थित कर्मचारियों से ब्लड बैंक में रखे ब्लड की मात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रेयर ब्लड ग्रुप वाले तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करानेे को कहा। उन्होंने इस संबंध में की गई व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

                  डाॅक्टरों ने बताया कि आपात स्थितियों में मरीजों का रैपिड टेस्ट कराकर आधे घंण्टे में खून की जाॅच कर उन्हें ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाती है।

     कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान हेतु महीने में एक दिन कैम्प लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कराई जाए। जिससे कि अस्पतालों में समुचित मात्रा में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

       इस दौरान कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड एवं 100 बिस्तर शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। वहाॅ स्थित पोषण पूनर्वास केन्द्र में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो न :- 9425572406