कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तहसील कार्यालय बालोद का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप ,राजस्व प्रकरणों के निराकरण की ली जानकारी स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज तहसील कार्यालय बालोद का औचकर निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली।

        कलेक्टर शर्मा ने तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट में राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया और सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने डायव्हर्सन, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खाता विभाजन के प्रकरणों के निराकरण की भी जानकारी ली और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

       उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।

                 कलेक्टर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।

             कलेक्टर  शर्मा ने इस दौरान सी-मार्ट के समीप स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ उपलब्ध निर्वाचन से जुड़ी सामग्रियों एवं मशीनों तथा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा हेतु लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरा का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो न :- 9425572406