आदिवासियों से सब कुछ छीन लिया अब और क्या छीनना चाहती है कांग्रेस- देवलाल* *धर्मांतरण को बढ़ावा देने प्रियंका को बस्तर बुलाया गया*

आदिवासियों से सब कुछ छीन लिया अब और क्या छीनना चाहती है कांग्रेस- देवलाल*  *धर्मांतरण को बढ़ावा देने प्रियंका को बस्तर बुलाया गया*
आदिवासियों से सब कुछ छीन लिया अब और क्या छीनना चाहती है कांग्रेस- देवलाल*  *धर्मांतरण को बढ़ावा देने प्रियंका को बस्तर बुलाया गया*

 

*आदिवासियों से सब कुछ छीन लिया अब और क्या छीनना चाहती है कांग्रेस- देवलाल*

*धर्मांतरण को बढ़ावा देने प्रियंका को बस्तर बुलाया गया*

रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बस्तर दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों से सब कुछ तो छीन लिया अब और क्या छीनना चाहती है। कांग्रेस ने आदिवासियों से आरक्षण छीना, रोजगार छीना, उनकी धर्म और संस्कृति भी छीनने पर आमदा है। फिर प्रियंका वाड्रा और क्या छीनने आईं? जो संयंत्र बस्तर में लगने थे उसे मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगवा कर आदिवासियों का हक छीना है । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के बस्तर दौरे से धर्मांतरण कराने वालों को बल मिलेगा। यह आदिवासी समाज के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आदिवासी से उसकी संस्कृति छीन रही है। सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्मांतरण कराने वाले आदिवासियों पर हमले कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई करने की बजाय भूपेश बघेल सरकार संस्कृति की रक्षा में लगे आदिवासियों को जेल में ठूंस रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जाकर चर्च वालों को भरोसा दिलाते हैं कि छत्तीसगढ़ में उन्हें संरक्षण है, बेफिक्र रहें। अब क्या प्रियंका वाड्रा को इसीलिए बस्तर बुलाया गया कि बस्तर में धर्मांतरण को और अधिक बढ़ावा मिले। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आदिवासियों को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि यहां मुख्यमंत्री आदिवासियों का विकास दिखाने के लिए प्रियंका को बुला रहे हैं जबकि आदिवासियों का विकास करने की जगह उनकी संस्कृति का विनाश करने की साजिश रची गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि बस्तर वनांचल क्षेत्र में आदिवासियों के परिवारों के 900 करोड़ में से 700 करोड़ रुपए अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के एम जामगांव में ले गए। जो संयंत्र आदिवासियों के क्षेत्र में लगने चाहिए थे। आदिवासियों को रोजी रोजगार मिलता। उनके मुंह से निवाला छीन कर मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं। अपने शीर्ष नेतृत्व को इस बात से अवगत कराना चाहिए कि कांग्रेस आदिवासियों को किस तरह शोषित कर रही है और इससे धर्मांतरण कराने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है। भरोसा है कि छोटी बड़ी दोनों मैडम भूपेश से खुश होंगी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद ,मो नम्बर :- 94255 72406