पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,भाजपा के कद्दावर नेता एवं संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी राकेश यादव के मंगलवार को दोपहर पुरूर से बालोद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा प्रत्येक जगह पुष्प माला पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

  बालोद :-  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन ही बचे है, ऐसे में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावी रण में विजय श्री का तिलक करने अपने योग्य प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है।

   पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के कद्दावर नेता एवं संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी राकेश यादव के मंगलवार को दोपहर पुरूर पहुंचने से उनके दल्ली रोड स्थित निवास कार्यालय तक जगह-जगह जोशीला एवं आतिशी स्वागत किया गया।

   राकेश यादव द्वारा झलमला स्थित मां गंगा मैया मन्दिर में पहुचकर पूजा अर्चना आशीर्वाद मांगा। जिसके बाद बालोद शहर में भी रैली निकालकर लोगो का अभिवादन किया। संजारी विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल है।जैसे ही राकेश यादव की गाड़ी पुरूर चौक पहुंची वहां बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-तासे के साथ आतिशी स्वागत किया।

   इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था, वे  यादव के समर्थन में पूरे नारे लगाते रहे।

    स्वागत रैली के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बालोद प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद के पुरूर, गुरुर, करहीभदर और बालोद क्षेत्र में जनता से मिले स्नेह से अभिभूत हूं। उनका यह प्यार, आशीर्वाद और विश्वास ही मुझे उनकी सेवा और कल्याण की दिशा में ऊर्जावान बनाए रखता है।

    क्षेत्र की जनता और देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार। आपकी पुष्प वर्षा का ऋण आपकी सेवा के माध्यम से चुकाऊंगा।

  आपका साथ इसी तरह सदैव बना रहेगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। इस दौरान बड़ी सँख्या में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे।

 रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406