नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आम जनता तक सीधा प्रसारण हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था  जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया एलईडी एवं अन्य व्यवस्थाएँ

 नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आम जनता तक सीधा प्रसारण हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था

 जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया एलईडी एवं अन्य व्यवस्थाएँ

 बालोद, :- 12 दिसम्बर 2023 राजधानी रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान में बुधवार 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली प्रदेश के नवनिर्मित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आम जनता तक सीधा प्रसारण हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।

  जिससे की जिले के आम नागरिक राजधानी रायपुर मंे आयोजित होने वाली शपथ ग्रहण समारोह से सीधे जुड़ सकें।

  कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार आम जनता तक शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण सुनिश्चित कराने हेतु जिले के ग्राम पंचायतों मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों में एलईडी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएँ की गई है।

   नई सरकार के गठन को लेकर पूरे राज्य की भाँति बालोद जिले के निवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर श्री शर्मा ने बालोद जिले के नागरिक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली शपथ ग्रहण समारोह से रूबरू कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में समारोह के लाईव प्रसारण हेतु एलईडी लगाने के साथ-साथ आम लोगों के लिए बैठक एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406