भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव  सीएस कुमार ने की ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तैयारियों की समीक्षा सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश    भारत सरकार के संयुक्त सचिव आरपी सिंह एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी जिले की तैयारियों की जानकारी

   भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव  सीएस कुमार ने की ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तैयारियों की समीक्षा सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

   भारत सरकार के संयुक्त सचिव आरपी सिंह एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी जिले की तैयारियों की जानकारी

  बालोद, :- 15 दिसम्बर 2023 भारत सरकार के पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री सीएस कुमार ने आज महानदी भवन नवा रायपुर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

     इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से राज्य के सभी जिला कलेक्टरों एवं नोडल अधिकारियों से अपने-अपने जिलो में आयोजन से जुड़े तैयारियों की जानकारी ली तथा ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

   इस अवसर पर ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की जिले में तैयारी की समीक्षा हेतु जिले के प्रवास पर पहुँचे भारत सरकार के संयुक्त सचिव  आरपी सिंह एवं कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

   संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर  शशांक पाण्डेय जिला मुख्यचिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

   भारत सरकार के संयुक्त सचिव  आरपी सिंह ने कहा कि बालोद जिले में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।

  उन्होंने कहा कि इसके लिए रूट चार्ट के निर्धारण तथा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के अलावा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।

 कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने कहा कि बालोद जिले में सफल आयोजन हेतु समुचित तैयारियाँ कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों सहित तीन स्तरों पर समिति गठित कर ली गई है।

  इसके अलावा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान की गई है।

  आयोजन के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु हितग्राहियों का चयन भी कर लिया गया है।

  इसके अलावा जिले के आम नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके इसके लिए इसकी समुचित प्रचार-प्रसार मुनादी भी करा दी गई है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406