कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार अब सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन    जनता को अब नही करना होगा इंतजार जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

  कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार अब सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन

   जनता को अब नही करना होगा इंतजार जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

 बालोद :- 13 जनवरी कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन।

  इससे अब आम जनता सप्ताह में किसी भी दिन संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में अपनी माॅगों व समस्याओं को लेकर आवेदन सौंप सकते हैं।

   कलेक्टर  चंद्रवाल ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनदर्शन कार्य के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रत्येक कार्य दिवस में जनसामान्य से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है।

  जारी आदेश के अनुसार सोमवार को जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अनुराग द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर

   ए.के.लकड़ा, बुधवार को अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अभियंता  सतीश राजपूत, गुरूवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी  ए.के.बंजारे और शुक्रवार को उप संचालक पंचायत  आकाश सोनी की ड्यूटी लगाई गई है।

   संयुक्त कलेक्टर  ए.के.लकड़ा को लिंक अधिकारी बनाया गया है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406