विधानसभा आम निर्वाचन 2023 डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र लमती के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई   कुल 71.89 प्रतिशत हुआ मतदान, सभी ने उत्साह के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग

 विधानसभा आम निर्वाचन 2023 डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र लमती के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई

  कुल 71.89 प्रतिशत हुआ मतदान, सभी ने उत्साह के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग

बालोद,:- 17 नवम्बर 2023 जिले के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 57 लमती के अंतर्गत आने वाले गांव के लोगों ने लोकतंत्र पर अटूट आस्था व्यक्त करते हुए आज मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

   डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आॅफिसर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा ने बताया कि ग्रामीणों ने आज सुबह से मतदान केंद्र लमती में पहुँचकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

  उल्लेखनीय है कि लमती मतदान केंद्र में ग्राम लमती के अलावा तुएगोंदी एवं करियागोंदी के मतदाता मतदान करने आते है।

  श्रीमती झा ने बताया कि मतदान कंेद्र क्रमांक 57 लमती में मतदान का कुल 71.89 प्रतिशत रहा। मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुँचे मतदाता  टीकम बढ़ाई ने बताया कि उन्होंने आज सुबह मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है।

   उन्होंने देश के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

   इसी तरह मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे मतदाता श्री सुकालू पिस्दा एवं उषा निषाद ने भी बताया कि आज उन्होंने अन्य कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र में पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

   मतदाता मुरली मानिकपुरी ने बताया कि उन्होंनेे पिछले आम चुनावों की तरह आज भी मतदान केंद्र लमती में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

   उन्होंने सभी मतदाताओं को देश को मजबूत एवं सशक्त बनाने अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406