बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 05 लाख 86 हजार 208 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

  बालोद, 15 जनवरी 2024 बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 164 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है।

  जिसमें से अब तक 01 लाख 24 हजार 132 किसानों द्वारा कुल 05 लाख 86 हजार 208 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1283 करोड़ 67 लाख रूपए है।

  उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 88 हजार 993 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 66 हजार 352 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है।

 उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 19 हजार 856 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5623 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 20 हजार 631 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406