कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगाँठ पर  बालोद जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर बरसते पानी मे की भारत जोड़ो यात्रा  शुरुवात

बालोद:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने बरसते पानी मे रैली निकाली।

  गत् वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई थी। गांधी ने तकरीबन 3400 किमी का पैदल रास्ता तय किया था।

  गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो पदयात्रा जयस्तंभ चौक से महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया व विधायक सगीता सिन्हा की उपस्थिति में निकाली गई।

   रैली शहर के जयस्तंभ चौक से परशुराम चौक, बस स्टैंड, दिल्ली चौक, घड़ी चौक होते हुए कांग्रेस भवन में समाप्त हुई।

  मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी मजबूत हुई है। जिसका असर अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल भी रहा है। आज उसी भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

  उन्होंने कहा कि रैली के दौरान हाथों में तिरंगे झंडे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा और रैलियों में राहुल गांधी द्वारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने, प्रेम सद्भाव, सामाजिक सौहार्द, शांति, एकता व अखंडता के संदेश को सभी प्रदेशवासियों तक पहुचाया गया।जिला कांग्रेस कमेटी कि अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि यात्रा अभी जारी है जो मोहब्बत और भाइचारे का संदेश राहुल दे रहे है उसी पर चल कर हमे आने वाले चुनावो में जाना है।

  बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जैसे राहुल ने यात्रा के दौरान सभी वर्ग के लोगों कि बात सुनी वैसे ही हम जनप्रतिनिधियों को भी सभी लोगों के विचार सुनने चाहिए और कार्य करना चाहिए, सभी ने जिले में कांग्रेस की विजय का संकल्प लिया।

   पदयात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा , श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा दुबे , प्रदेश सचिव दुल्ली चंद गोयल , पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, अनिल लोढा, पीयूष सोनी, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, संजय चंद्राकर, धनेश्वरी सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, पुरुषोत्तम पटेल, शंभू साहू, जागृत सोनकर, चुकेश्वर साहू, संजय साहू, चंद्रहास देवांगन, क्रांति भूषण साहू, संगीता नायर, जुबेर अहमद, जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकता शामिल रहे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406