साधराम हत्याकांड की CBI जांच की मांग, ज्ञापन सौपने सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी पहुंचे, और उन्होंने कहा :- जघन्य हत्या कुत्सित मानसिकता का परिचायक

साधराम हत्याकांड की CBI जांच की मांग, ज्ञापन सौपने सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी पहुंचे, और उन्होंने कहा :- जघन्य हत्या कुत्सित मानसिकता का परिचायक
साधराम हत्याकांड की CBI जांच की मांग, ज्ञापन सौपने सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी पहुंचे, और उन्होंने कहा :- जघन्य हत्या कुत्सित मानसिकता का परिचायक

 

 साधराम हत्याकांड की CBI जांच की मांग, ज्ञापन सौपने सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी पहुंचे, और उन्होंने कहा :- जघन्य हत्या कुत्सित मानसिकता का परिचायक

बालोद, :-07 फरवरी छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गौ सेवक साधराम यादव की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 

  मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग लेकर समाज प्रमुखों ने संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा से मुलाकात की।

 समाज प्रमुखों ने महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के नाम ज्ञापन सौंप मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

  सर्व यादव समाज की ओर से ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा के  राकेश यादव, सर्व यादव समाज के बालोद जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, कोसरिया राउत यादव समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रहास यादव, नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष अनिल यादव आदि प्रमुख रहे।

 सीबीआई जांच, 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग; सर्व यादव समाज की मांग है कि, साधराम यादव की हत्या का सीबीआई या सीआईडी से निष्पक्ष जांच कराई जाये।

  मृतक परिवार को मुवावजा के रूप में कम से कम 1 करोड़ की राशि शासन की ओर से तत्काल उपलब्ध कराई जाये ताकि परिवार की आर्थिक व्यवस्था में सुधार हो सके। मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाये ताकि वह अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण कर सके।

 क्या कुछ बोले भाजपा नेता? भाजपा के कार्यकर्ता राकेश यादव ने कहा कि कवर्धा में अब भी बाहरी ताकतों का आतंक है। जघन्य हत्या कुत्सित मानसिकता की परिचायक है। दोषियों को सर्वोच्च सजा दी जानी चाहिए।

  बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद; ज्ञापन सौंपने जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, संगठन मंत्री द्वारपाल यादव, कोषाध्यक्ष शिव कुमार यादव, सर्किल अध्यक्ष टोमन यादव, लुमन यादव, सर्किल महामंत्री रोहित यादव, महेंद्र यादव, त्रिभुवन यादव, भीखम लाल यादव, जीवराखन यादव, कृष्णा यादव, माखन यादव, गोकुल यादव, देव प्रसाद यादव, हितेश्वर श्याम, ताम्रध्वज यादव, देवव्रत यादव, गुलाब यादव, रिखीराम यादव, श्रवण यादव, देव प्रसाद, दयालूराम यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

  राजस्थान के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी वारदात; गौरतलब हो कि, छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के ग्राम लालपुर कला में राजस्थान के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी वारदात हुई।

  प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोशाला के चरवाहे साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। साधराम की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।

  20 जनवरी को हुई थी हत्या; 20 जनवरी को कवर्धा सिटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

  हत्याकांड के 5 आरोपियों को 21 जनवरी की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुफियान, ईदरिस, अयाज व महताब खान शामिल हैं।

  आरोपियों में एक नाबालिग भी है। अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई; बता दें कि इसके पहले कबीरधाम जिले में साधराम यादव मर्डर केस के मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला था। गुरुवार 25 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ लोगों की भीड़ वहां जमा हुई थी।

  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई थी।

  दोषियों को हो फांसी की सजा; साधराम यादव हत्याकांड मामले में समाज प्रमुखों का कहना कि घटना के बाद पुलिस ने 10 दिनों का समय मांगा था।

समाज प्रमुखों ने कहा कि अब तक हत्या के कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसके अलावा दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406