कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा।  

   बालोद :- कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा।

   शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन- ए की खुराक पिलायी जायेगी। विटामिन ए की खुराक जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी।

   एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर लिया है।

    सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराना है।

    तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाना है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.के. सिंह द्वारा जानकारी दी गई।

    कि जिले में 2000 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले में 9 माह से 5 वर्ष के कुल लक्षित 72268 बच्चों को विटामिन ए एवं 6 माह से 5 वर्ष के कुल लक्षित 79696 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जायेगी।

   स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जायेगा।

   ग्राम स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर ग्राम और शहरी स्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की मितानिन, महिला समिति, ग्राम पंचायत, गैर शासकीय संस्थाओं का सहयोग आवश्यकतानुसार लिया जायेगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406