कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में जिले को टी.बी. मुक्त बनाने हेतु शुरू किए गए निक्षय मित्र बनाने की पहल की मिल रहा बेहतरीन प्रतिसाद      राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय मित्र बन रहे अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को छः माह तक दिया जा रहा है निःशुल्क पोषण आहार 

 कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में जिले को टी.बी. मुक्त बनाने हेतु शुरू किए गए निक्षय मित्र बनाने की पहल की मिल रहा बेहतरीन प्रतिसाद 

     राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय मित्र बन रहे अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को छः माह तक दिया जा रहा है निःशुल्क पोषण आहार 

    बालोद, :- 28 फरवरी कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के अभिनव प्रयासों से बालोद जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए निक्षय मित्र बनाने की पहल की बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है।

   कलेक्टर चन्द्रवाल के पहल पर जिले को टीबी मुक्त बनाने तथा टीबी के मरीजो के स्वास्थ्य में सुधार हेतु समुचित पोषण आहार प्रदान करने हेतु निक्षय मित्र बनने जिला के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा आम नागरिक भी स्वस्फूर्त आगे आ रहे हैं।

   उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में टीबी मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने तक अधिकतम छः महीने की अवधि के लिए पोषण आहार में सहयोग करने हेतु जिले के अधिकारी, कर्मचारियों एवं आम नागरिक से निक्षय मित्र बनने अपील की गई है।

  जिला प्रशासन की अपील पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों एवं जिले के आम नागरिक निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को पोषण युक्त आहार प्रदान कर रहे हैं।

  कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में जिले को टी.बी. मुक्त बनाने की योजना बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित की जा रही है।

  जिसके अंतर्गत आज जिले के थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बालोद रविशंकर पांडे निक्षय मित्र बन कर टीबी मरीज को पोषण आहार बास्केट दिया गया।

  इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा आमापारा में कार्यक्रम के दौरान श्रम पदाधिकारी संजय सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा, छ ग जर्नलिस्ट वेल्फेयर युनियन से दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष मीडिया से अरुण कुमार उपाध्याय जिला बालोद द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को छः माह तक के लिए निःशुल्क पोषण आहार प्रदान करने का निश्चय किया है।

  निक्षय मित्र के द्वारा खाने वाला तेल, फल्लीदाना, चना, दुग्ध पाउडर, सोयाबड़ी, गुड़, मिश्रित दाल आदि सामग्री टी.बी. मरीजों को छः माह तक दिया जाएगा।

  जिला प्रशासन द्वारा जिले के आम नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों का सहयोग करने की अपील की गई है।

  जिससे की वर्ष 2025 तक बालोद जिला टीबी मुक्त जिला बन सके।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406